‘बैलट पेपर पर लगे थे केमिकल, सब वोट कांग्रेस को…’ जब इंदिरा गांधी के खिलाफ जनसंघ ने लड़ी कानूनी लड़ाई
Ballot Paper Election Rigging: EVM को लेकर आरोप लगते हैं कि वोट कोई भी दे, मिलते एक पार्टी को हैं, ऐसे ही इंदिरा गांधी के समय में एक बार केमिकल लगे बैलट पेपर के आरोप लगे थे. 1971 का लोकसभा चुनाव था और दावा किया गया कि धांधली हुई है. केमिकल लगा होने के कारण में बाद में अपने आप वोट दिखाई देने लग जाते.
Ballot Paper vs EVM: इस बार इलेक्शन सीजन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM से ज्यादा चर्चा चुनावी बॉन्ड की हो रही है. हालांकि दिसंबर में जब कांग्रेस एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हारी थी तब दिग्विजय सिंह जैसे कई नेताओं ने ईवीएम पर दोष मढ़ा था. कांग्रेस से पहले जब भाजपा हारती थी तब उधर से भी ऐसी ही आवाजें उठती थीं. इस बीच, एक अमेरिकी लीगल ड्रामा टीवी सीरीज ‘दि गुड फाइट’ में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव पर आधारित कहानी दिखाई जा रही है. एक एपिसोड में आरोप लगाए गए कि मशीन में जो भी बटन दबे थे, वो रिपब्लिकन टैली में ही जुड़े. ऐसा उन इलाकों में हुआ जहां ट्रंप या रिपब्लिकन की स्थिति अच्छी नहीं थी. बाद में 2020 में ट्रंप और उनके समर्थकों ने इसी तरह राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे. वैसे आज के तकनीकी युग में ही धांधली के आरोप नहीं लगे रहे, दशकों पहले इंदिरा गांधी के दौर में भी ऐसा रोचक केस सामने आया था.
केमिकल वाले बैलट पेपर का इस्तेमाल?
पहली बार 1971 के आम चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए गए. तब तक धांधली का मतलब बूथ कैप्चरिंग माना जाता था लेकिन वो आरोप थोड़े अलग थे. इसमें फिल्मी स्टाइल जैसा तड़का था. लोग बड़े रोचक तरीके से खबरें पढ़ा करते थे. दरअसल, भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता बलराज मधोक ने आरोप लगाए थे कि बड़ी संख्या में बैलट पेपर के साथ छेड़छाड़ हुई है. उन्होंने दावा किया कि कुछ ऐसे केमिकल का इस्तेमाल हुआ है, जो वोटिंग के समय तो दिखाई नहीं देता लेकिन बाद में अपने आप पेपर पर दिखाई देने लगता है.
जनसंघ के अध्यक्ष रहे मधोक ने आरोप लगाया कि इस केमिकल की मदद से सुनिश्चित किया गया कि 100 प्रतिशत वोट कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘गाय और बछड़े’ पर ही पड़े. तब इंदिरा के गुट वाली पार्टी कांग्रेस (आर) थी. मधोक ने आंकड़े भी सामने रख दिए. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 26 लाख 78 हजार 987 मतपत्रों पर केमिकल का इस्तेमाल हुआ है और उन्हें 326 निर्वाचन क्षेत्रों में भेजा गया.
मधोक ने दावा किया कि उन्हें किसी अनजान शख्स ने गुप्त सूचना दी है. उन्होंने कहा कि मतदान से कुछ दिन पहले लखनऊ में जनसंघ दफ्तर पर एक पत्र आया था. बताया गया कि लेटर लिखने वाला रायबरेली के डाक बंगले में था, जहां से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ रही थीं. उसने सुना था कि पास वाले कमरे में कुछ कांग्रेसी नेता इंदिरा की पक्की जीत की बातें कर रहे थे क्योंकि निश्चित प्रतिशत में केमिकल वाले बैलट पेपर का इस्तेमाल हुआ था. मतपत्रों पर पहले ही उनके पक्ष में मुहर लगा दी गई थी. हालांकि मधोक ने यह नहीं बताया था कि केवल उन्हें ही लेटर क्यों भेजा गया.
‘किस्सा कुर्सी का’ सीरीज यहां पढ़िए
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद एक और लेटर मधोक के पास आया. इसमें कहा गया, ‘उन्हें 350 सीटें मिलीं. दूसरी पार्टियों के तकरीबन सभी बड़े नेता हार गए. कुछ लोगों का मानना है कि गरीबी हटाओ नारे ने काम किया. कुछ कह रहे कि कांग्रेस ने काफी पैसा खर्च किया था….
‘
राजनीति की खबर अब व्हाट्सएप चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 


