बंगाल में बड़ी जीत, 2027 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मजबूत स्थिति में NDA; यूपी ने बढ़ाई टेंशन

बंगाल की बड़ी जीत ने बीजेपी को दी कौन सी बूस्टर डोज? समझें- राष्ट्रपति चुनाव 2027 का गुणा-गणित


Presidential elections 2027: दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में विधानसभा, विधान परिषद और निकाय चुनाव चलते ही रहते हैं. लोकसभा, राज्यसभा चुनावों से देश में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी दिलचस्प होता है. अगले साल 2027 में देश में राष्ट्रपति का चुनाव होना हैं. हाल ही में 5 राज्यों  के नतीजों के बाद कैसे हैं समीकरण? आइए जानते हैं.

Presidential elections 2027: अगले साल देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा. लोकसभा में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के पास बहुमत है. राज्यसभा में भी एनडीए का पलड़ा भारी है. हाल ही में आम आदमी पार्टी से आए सांसदों के समायोजन के बाद बीजेपी राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा छूने के एकदम करीब पहुंच गई है. हालांकि आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों की पाला बदली से अपर हाऊस में अब एनडीए की ताकत 145 पहुंच गई है. हालांकि, बीजेपी अभी भी अपने दम पर साधारण बहुमत से 10 कदम दूर है. इससे इतर हाल ही में खत्म हुए चार राज्यों और एक यूटी में चुनाव नतीजों ने बीजेपी को कौन सी बूस्टर डोज दी है. आइए बताते हैं.

पश्चिम बंगाल, बंगाल की प्रचंड जीत और पुडुचेरी के नतीजों ने अगले साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव 2027 में बीजेपी और एनडीए का पलड़ा भारी कर दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत कम होने के बाद देस में बीजेपी की ताकत कम होने को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मजबूत प्रदर्शन से पार्टी एक बार फिर से एकदम शानदार, जबरदस्त और जिंदाबाद वाला नारा लगाने की स्थिति में आ गई है.


See also  नगीना में चंद्रशेखर का होगा डेब्यू या करना पड़ेगा इंतजार? अखिलेश की हरी झंडी का इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *