New Delhi Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली लोकसभा सीट का किंग कौन? समझ लीजिए पूरा चुनावी समीकरण


New Delhi Lok Sabha Election 2024 News: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का साथ है. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

New Delhi Lok Sabha Polls 2024: नई दिल्ली वो जगह है जहां से पूरा देश चलता है. नई दिल्ली में संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन, तमाम मंत्रालय और सरकारी दफ्तर हैं. यहीं, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति रहते हैं. इसीलिए नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat) की महत्ता बहुत बढ़ जाती है. बता दें कि दिल्ली की 10 विधानसभा सीटें नई दिल्ली लोकसभा सीट में आती हैं. फिलहाल नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं. पिछले 2 लोकसभा चुनावों में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी बड़ी जीत दर्ज कर रही हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 55 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे. मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली सीट से सांसद जरूर हैं लेकिन उनके अलावा भी कई नेताओं का नाम इस सीट से उम्मीदवार की रेस में चल रहा है. दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, वीरेंद्र सचदेवा और आदेश गुप्ता का नाम भी उम्मीदवारों की रेस में है. वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन में यह सीट आप के खाते में आई है. आइए नई दिल्ली लोकसभा सीट की डेमोग्राफी और यहां का चुनावी समीकरण समझ लेते हैं.

जान लें कि नई दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में 10 विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें करोल बाग, मालवीय नगर, आरके पुरम, ग्रेटर कैलाश, पटेल नगर, मोती नगर, दिल्ली कैंट, राजिंदर नगर, नई दिल्ली और कस्तूरबा नगर विधानसभा का नाम शामिल है. ये भी जान लें कि इन सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. इन सभी 10 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में आप को यहां 55 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे. पिछले 2 लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि यहां के अधिकतर वोटर सांसद के चुनाव में बीजेपी को वोट कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को.

See also  चांदनी चौक लोकसभा सीट का सरताज कौन? समझ लीजिए पूरा चुनावी समीकरण

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर किसमें लड़ाई?

गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है. ऐसे में आप और कांग्रेस अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे और बीजेपी प्रत्याशी को चुनौती देंगे. बीजेपी की तरफ से नई दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की रेस में वीरेंद्र सचदेवा, मीनाक्षी लेखी, बांसुरी स्वराज, योगिता सिंह और आदेश गुप्ता का नाम चल रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा और साफ हो जाएगा कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार कौन होगा. वहीं, आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया है.

नई दिल्ली लोकसभा सीट उम्मीदवार

सीट बीजेपी संभावित उम्मीदवार आप प्रत्याशी
नई दिल्ली मीनाक्षी लेखी, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, योगिता सिंह और आदेश गुप्ता सोमनाथ भारती

आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती कौन हैं?

बता दें कि सोमनाथ भारती लगातार तीन बार से विधायक हैं. वह मालवीय नगर विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं. शायद यही वजह है कि आप ने सोमनाथ भारती पर भरोसा जताया है. सोमनाथ भारती पहली बार 2013 में मालवीय नगर से विधायक बने थे. आम आदमी पार्टी 49 दिन की सरकार में सोमनाथ भारती कानून मंत्री रहे थे. इसके बाद 2015 और 2020 में भी सोमनाथ भारती विधायक बने. हालांकि, पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद उन्हें दोबारा मंत्री नहीं बनाया गया. सोमनाथ भारती अभी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं.

नई दिल्ली लोकसभा सीट की डेमोग्राफी

नई दिल्ली लोकसभा सीट की डेमोग्राफी की बात करें तो यहां करीब 90 फीसदी हिंदू वोटर हैं. इसके बाद 6.1 प्रतिशत के साथ मुस्लिम वोटर हैं. वहीं, 3.08 फीसदी आबादी के साथ तीसरे नंबर सिख हैं. वहीं, यहां ईसाई धर्म के वोटर करीब 0.9 फीसदी हैं. यहां जैन 0.7 प्रतिशत और बौद्ध 0.18 फीसदी हैं. नई दिल्ली लोकसभा सीट पर अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 21 प्रतिशत से ज्यादा है.

See also  निगम पार्षद ममता यादव ने दक्षिणी दिल्ली, लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुनाव में दिया जीत का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *