पहली नजर में ही चारू को दिल दे बैठे थे यूपी के छोटे चौधरी, हद से ज्यादा सुंदर हैं इनकी पत्नी
Jayant Chaudhary- Charu Love Story: आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी को लेकर इस वक्त यूपी की सियासी गलियारों में बड़ा शोर मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जयंत चौधरी पाला बदल सकते हैं और वो इंडिया अलायंस से हाथ छुड़ाकर एनडीए में जा सकते हैं।
बीजेपी ने उन्हें 4 सीटों का ऑफर दिया है, जिसके बारे में आरएलडी प्रवक्ता पवन आगरी ने भी पुष्टि कर दी है।तो वहीं इंडिया गठबंधन की पार्टनर समाजवादी पार्टी आरएलडी को सात सीटें देने का ऑफर कर चुकी है लेकिन इस ऑफर से जयंत चौधरी खुश नहीं हैं फिलहाल सबकी निगाहें आरएलडी चीफ पर लगी हुई हैं।
चलिए इस सियासी घमासान के बीच हम बात करते हैं जयंत चौधरी की पर्सनल लाइफ की, जिसमें हम आपको लोकप्रिय और चुनिंदा लोगों की लवस्टोरी बता रहे हैं। इसलिए इस क्रम में आज हम जिक्र कर रहे हैं जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारू चौधरी की प्रेम कहानी की।
आपको बता दें कि चारू चौधरी को लोग छोटी बहू कहते हैं। ब्यूटी विद ब्रेन कहलाने वाली चारू चौधरी की गिनती सुंदर महिलाओं में होती हैं और इसी कारण वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी और जयंत चौधरी की शादी साल 2003 में हुई थी। कहते हैं कि दोनों के परिवार वालों ने दोनों का रिश्ता करवाया था। माना जाता है कि जंयत ने चारू को देखते ही शादी के लिए हां कर दी थी।

चारू ने जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से पढ़ाई की है। उनकी फैशन में भी बहुत ज्यादा रूचि है और वो अपना एक जूकी नाम से एक ब्रांडेड शोरूम चलाती है। इतनी पढ़ी-लिखी और मार्डन ख्याल होने के बावजूद चारू चौधरी का परंपरावादी हैं। अपने पति के साथ वो अक्सर पब्लिक इवेंट में नजर आती हैं। इस कपल को दो बेटियां साहिरा और दूसरी का नाम इलेसा है।
इनकी शेयर मार्केट में भी काफी रूचि है और इन्होंने कई जगहों पर निवेश भी किया हुआ है। ऐसी भी चर्चा है कि यूपी की ये छोटी बहू इस बार के लोकसभा चुनाव से राजनीति के पटल पर भी कदम रख सकती हैं। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हैं।
‘बाबा-दादा की परंपरा को आगे बढ़ाएं…’
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले एक चैनल से बात करते हुए चारू चौधरी ने कहा था कि ‘उनको खुशी होगी कि उनकी दोनों बेटियां राजनीति में आए और अपने बाबा-दादा की परंपरा को आगे बढ़ाएं लेकिन अभी दोनों बहुत छोटी हैं और वो जब बड़ी होंगी तो उन्हें आजादी होगी वो अपना करियर क्षेत्र स्वयं चुनें’।
राजनीति की खबर अब व्हाट्सएप चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 



