नेपाल की इस राजकुमारी पर फिदा था सिंधिया परिवार का ये प्रिंस, ब्याह के लिए चली थी स्पेशल ट्रेन
Jyotiraditya Scindia Mother Madhavi Raje: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत इन दिनों काफा खराब हैं, उन्हें लंग्स की बीमारी है। 70 वर्षीय माधवीराजे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, बता दें कि वो पिछले काफी वक्त से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही हैं।
आपको बता दें कि माधवी राजे केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां नहीं बल्कि एक खूबसूरत, टैलेंटड महारानी के रूप में भी विख्यात रही हैं। अपने दिवंगत पति और पूर्व मंत्री माधवराव सिंधिया के हर फैसले में साए की तरह से साथ रहने वाली माधवी राजे को लोग एक समय में फैशन आईकॉन मानते थे।
ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया के बारे में एक दिलचस्प किस्सा कहा जाता है, जिसका जिक्र उनकी बायोग्राफी ‘A LIFE ‘में भी है। दरअसल माधवराज सिंधिया जब विवाह योग्य हुए तो उनके लिए लड़कियों की तस्वीरों की लाइन लग गई थी लेकिन उन्हें कोई पसंद ही नहीं आ रहा था, उनकी इच्छा थी कि वो जिसे भी अपना जीवनसाथी चुनेंगे, उसे पहले देखेंगे जरूर, वो फोटो देखकर किसी से शादी नहीं करेंगे।
इसी बीच उनके लिए नेपाल के राजघराने से रिश्ता आया, जिस पर माधवराव ने अपनी मां से कहा कि वो एक बार लड़की से मिलना चाहते हैं। उस वक्त राजघरानों में शादी से मिलने की प्रथा नहीं थी। हालांकि माधवराज को उनकी मां ने भी समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे लेकिन उन्होंने फिर भी अपने बेटे की जिद की वजह से नेपाल राजघराने को ये बात बता दी, जिसे सुनते ही उनलोगों ने इस बात के लिए मना कर दिया।
हालांकि माधवराज ने जब राज्य लक्ष्मी देवी (शादी से पहले माधवी राजे का नाम) की फोटो देखी तो वो देखते ही दिल हार बैठे और अपनी सारी शर्तों को ही भूल गए, हालांकि वो शादी से पहले उनसे मिलने की कोशिश भी करते रहे लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाए और आखिरकार उन्हें बिना दीदार के ही ब्याह रचाना पड़ा था। आपको बता दें कि माधवी राजे सिंधिया के दादा जु्द्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के पीएम भी रहे हैं।
शादी के लिए चलाई गई थी स्पेशल ट्रेन
साल 1966 में हुई इस शाही शादी के खूब चर्चे हुए थे क्योंकि नेपाल के राणा खानदान ने दिल्ली के एक पैलेस में ये शादी की थी जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। माधवराव और माधवी ‘पावर कपल’ कहे जाते थे और इस शादी से माधवराव को दो संतान ज्योतिरादित्य सिंधिया और चित्रांगदा सिंह हैं।
राजनीति की खबर अब व्हाट्सएप चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 



