सहेली के साजन से की है इस दिग्गज नेता ने शादी, लगा ‘पति चोर’ का आरोप, फिल्मी है प्रेम कहानी
Smriti Irani Love Story: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं, सियासी दल जोड़-तोड़ की राजनीति में लगे हैं तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
हाल ही में हुई पटना रैली पर जब पीएम मोदी पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तीखे वार किए तो भाजपा की दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नागपुर रैली में लालू को ‘चारा चोर’ कहकर संबोधित किया।
जिसके बाद तो राजद को जबरदस्त मिर्ची लग गई और उसने सारी हदें पार करते हुए स्मृति ईरानी पर पर्सनल अटैक कर दिया पार्टी प्रवक्ता ने स्मृति ईरानी को ‘भतार चोर’ यानी कि ‘पति चोर’ कह डाला जिसके बाद तो सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों पर तगड़ा बवाल मच गया है। ट्विटर पर इस वक्त #पति_चोर_ईरानी Trend कर रहा है।
सारिका पासवान ने इस तरह की बात क्यों की?
अब सवाल ये उठता है कि राजद की प्रवक्ता सारिका पासवान ने इस तरह की बात क्यों की? क्यों वो ओछी राजनीति पर उतर आईं? दरअसस भाजपा नेत्री ने अपनी सहेली के पति जुबिन ईरानी से शादी की है लेकिन इस शादी के जरिए उन्होंने ना तो अपनी दोस्त को धोखा दिया और ना ही किसी का घर तोड़ा, जो भी हुआ था वो पूरे परिवार की मर्जी से हुआ।
दरअसल दिल्ली में जन्मी स्मृति ईरानी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। एक गरीब मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेने वाली स्मृति ईरानी ने एक्टिंग का सपना देखा था और इसी वजह से वो मुंबई आई थीं लेकिन बिना किसी गॉडफॉदर के उन्हें इस क्षेत्र में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था, जीविका चलाने के लिए उन्होंने एक रेस्त्रां में काम करना शुरू किया और इसी दौरान उनकी मित्रता बिजनेस फैमिली की रॉयल गर्ल मोना से हुई।
मोना की शादी कारोबारी जुबिन ईरानी से हुई थी दोनों की ट्यूनिंग काफी अच्छी थी, दोनों सुख-दुख के साथी बन गए। मोना की शादी कारोबारी जुबिन ईरानी से हुई थी। धीरे-धीरे स्मृति अपनी सहेली के घर-परिवार का हिस्सा बन गईं। जुबिन से वो अक्सर अपने करियर के बारे में सलाह लेती थीं और वो उनकी भी काफी अच्छी दोस्त बन गईं।
बेटी शेनेल भी है स्मृति ईरानी की बहुत बड़ी फैन
ये वो दौर था, जब स्मृति को टीवी इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान मिल गई थी और वो टीवी का लोकप्रिय चेहरा बन चुकी थीं लेकिन जुबिन और मोना के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई थीं और एक दिन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के तलाक का असल कारण आज तक किसी को पता नहीं है लेकिन उस वक्त मीडिया में यही चर्चा थी कि दोनों का तलाक स्मृति के ही कारण हुआ, हालांकि मोना और जुबिन ने कभी भी इस बारे में कुछ कहा नहीं। दोनों को शादी से एक बेटी शेनेल है।
परिवार वालों ने इस रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया
तलाक होने के कुछ दिनों बाद ही जुबिन ने स्मृति को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और ऐसा करने से पहले उन्होंने अपनी फैमिली में इस बारे में बात की थी। दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया और फिर दोनों की शादी साल 2001 में हो गई। इस शादी से दोनों को दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी ) हैं।
मोना आज भी स्मृति के काफी करीब बताई जताई हैं स्मृति की ये पहली शादी है और खास बात ये है कि शेनेल भी उन्हीं के साथ रहती थीं और पिछले साल ही उनकी शादी बड़ी ही धूम-धाम से स्मृति ईरानी ने की थी। मोना आज भी स्मृति के काफी करीब बताई जताई हैं।
स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘उनकी सक्सेस के पीछे उनके पति जुबिन का बहुत बड़ा हाथ है, मैं अपने करियर से जुड़ा हर छोटा-बड़ा फैसला जुबिन से लेती थी और एक दिन हमने फैसला किया कि हमें अब अच्छे दोस्त की जगह शादीशुदा कपल बन जाना चाहिए और इस तरह से हमने शादी का फैसला किया। मैं लकी हूं कि मैं उनकी पत्नी हूं।’
राजनीति की खबर अब व्हाट्सएप चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 



