Zee News के लिए MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया, जिसमें एनडीए 400 तो नहीं लेकिन मिशन 370 को पार करती नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक एनडीए को 543 सीटों में से 377 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 94 सीटें आ सकती हैं.

लोकसभा चुनाव में दिखेगा मोदी का तूफान, 377 सीटें जीत सकता है NDA! 94 पर सिमटेगा I.N.D.I.A


Zee News के लिए MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया, जिसमें एनडीए 400 तो नहीं लेकिन मिशन 370 को पार करती नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक एनडीए को 543 सीटों में से 377 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 94 सीटें आ सकती हैं.

बस चंद रोज बचे हैं और पूरा देश लोकसभा चुनाव के रंग में नजर आएगा. सभी पार्टियां जी जान से जुट गई हैं. इसी बीच राजनीतिक कयासों का दौर शुरू हो चुका है और जल्द ही चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है. इसी बीच Zee News के लिए MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया, जिसमें एनडीए 400 तो नहीं लेकिन मिशन 370 को पार करती नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक एनडीए को 543 सीटों में से 377 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 94 सीटें आ सकती हैं.

ZEE NEWS के लिए MATRIZE ने ये ओपिनियन पोल 5 फरवरी से 27 फरवरी के बीच किया, जिसमें लोकसभा की 543 सीटों पर 1,67,843 लोगों की राय ली गई है. 87 हज़ार पुरुष और 54 हज़ार महिलाओं ने इसमें अपनी राय दी है. 27 हजार फर्स्ट टाइम वोटर्स की राय भी इस ओपिनियन पोल में शामिल की गई है. ओपिनियन पोल के नतीजों में मार्जिन ऑफ़ एरर प्लस माइनस 2 प्रतिशत है. आपको बता दें कि ये चुनाव के नतीजे नहीं हैं सिर्फ ओपिनियन पोल है. इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए. आइए अब जानते हैं किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं.

See also  शायद फर्राटेदार तमिल बोलें योगी, दिवंगत नेता करें प्रचार... चुनाव में AI क्या बदलने वाला है?
कर्नाटक का ओपिनियन पोल (28 सीटें)
NDA (बीजेपी+जेडीएस) 23
कांग्रेस 5
अन्य 0

 

आंध्र प्रदेश का क्या है अनुमान (25 सीटें)
YSRCP 19
TDP 6
बीजेपी 0
कांग्रेस 0

 

तेलंगाना में क्या होगा (17 सीटें)
बीजेपी 5
कांग्रेस 9
BRS 3
AIMIM 3

केरल में कौन मारेगा बाजी?

ZEE NEWS और MATRIZE के सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में केरल की कुल 20 सीटें इंडिया अलायंस को जाती दिख रही हैं. सर्वे की मानें तो यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा.  सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में केरल की 20 सीटों पर इंडिया अलायंस को सबसे ज़्यादा 76 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं NDA को 16 प्रतिशत, जबकि अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

तमिलनाडु में कौन मारेगा बाजी?

सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में NDA को एक सीट मिल सकती है. जबकि इंडिया अलायंस को 36 सीटें और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

असम में चलेगा ‘मोदी मैजिक’

जबकि असम के आंकड़े बीजेपी के लिए काफी खुश करने वाले हो सकते हैं. 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर NDA की जीत संभव है.

पूरे नॉर्थ ईस्ट में एनडीए का जलवा

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट में NDA को 10 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं असम में NDA को 11 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान है.

चंडीगढ़, अंडमान, गोवा और दादरा-नगर हवेली में इंडिया गठबंधन पस्त?

ओपिनियन पोल के मुताबिक चंडीगढ़, अंडमान, गोवा और दादरा-नगर हवेली में NDA की जीत का अनुमान जताया गया है.

See also  पहली लिस्ट में नहीं प्रियंका गांधी का नाम, अमेठी-रायबरेली के उम्मीदवारों पर सस्पेंस, क्यों पत्ते नहीं खोल रही कांग्रेस?

लद्दाख-लक्षद्वीप में क्या होगा?

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक लद्दाख में NDA की जीत का अनुमान है जबकि लक्षद्वीप में I.N.D.I.A. गठबंधन बाजी मार सकता है.

बंगाल में किसका चलेगा जादू?

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बंगाल में TMC को 24 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 17 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.
I.N.D.I.A. गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान है.

महाराष्ट्र में NDA की बल्ले बल्ले

वहीं अगर महाराष्ट्र के ओपिनियन पोल की बात करें तो 48 में से 45 सीटों पर एनडीए की जीत संभव, वहीं I.N.D.I.A गठबंधन को 3 सीटें मिल सकती हैं.

हिमाचल में फिर खिलेगा कमल?

हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों में से NDA को मिल सकती हैं 3 सीटें, INDIA गठबंधन को 1 सीट मिल सकती हैं.

दिल्ली फिर से मोदीमय

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली की सभी 7 सीटें बीजेपी जीत सकती है. यहां कांग्रेस और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगने की संभावनाएं हैं.

हरियाणा की स्थिति भी देख लीजिए. 

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक हरियाणा में NDA को 9 सीटें और I.N.D.I.A. गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान है.

गुजरात में मोदी का फिर बजेगा डंका

गुजरात की सभी सीटों पर एक बार फिर से मोदी मैजिक नजर आ सकता है. यहां की सभी 26 सीटों पर NDA को जीत मिलेगी.

ओडिशा में क्या होगा?

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक ओडिशा में BJP को 11 और BJD को 9 सीटें मिलने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर

See also  बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक जम्मू कश्मीर में NDA को 2 और I.N.D.I.A. गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

उत्तराखंड में विपक्ष का सूपड़ा साफ

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तराखंड की सभी 5 सीटें बीजेपी जीत सकती है.

MP में बीजेपी को 28 सीटें और कांग्रेस को 1

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है.

राजस्थान में बीजेपी का क्लीन स्वीप

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी का क्लीन स्वीप का अनुमान, सभी 25 सीटें जीत सकती है BJP.

बिहार में भी एनडीए की बहार

Zee News Matrize के ओपिनियन पोल के मुताबिक बिहार में NDA को 37 और I.N.D.I.A. गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *