मोदी-योगी का तूफान, सपा-कांग्रेस का सफाया; यूपी में जनता के मूड ने सबको किया हैरान

मोदी-योगी का तूफान, सपा-कांग्रेस का सफाया; यूपी में जनता के मूड ने सबको किया हैरान


Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ऐसे में इससे पहले ZEE NEWS के लिए MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनयन पोल दोनों गठबंधन बनने के बाद और राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद हुआ है। ये ओपिनियन पोल 5 फ़रवरी से 27 फरवरी के बीच किया गया. आपको बता दें कि ये चुनावी नतीजे नहीं बल्कि महज ओपिनियन पोल हैं. अब आते हैं उत्तर प्रदेश पर.

15 करोड़ वोटरों और सबसे ज़्यादा 80 सीटों वाला राज्य है यूपी. जब से सियासत को समझा, तब से सुन रहे हैं कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है. सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री यूपी ने दिये हैं. मोदी भी यूपी से आते हैं. यूपी का सियासी फ्लेवर भी बाक़ी राज्यों से कुछ अलग रहता है.

यूपी में त्रिकोणीय है लड़ाई

यूपी की 80 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन तो बन गया, लेकिन ट्यूनिंग बाक़ी है. जयंत चौधरी पहले ही दोस्ती तोड़ चुके हैं. BSP की मोह-माया किसी के साथ नहीं है. एक तरफ बिखरी-बिखरी सी लड़ाई है, तो दूसरी तरफ ब्रांड मोदी और ब्रांड योगी का कॉम्बो है. यूपी में धर्म का भी ज़ोर रहता है. बड़ी धर्मभीरू जनता है यहां की. अयोध्या में राम मंदिर बनने, और काशी-मथुरा पर माहौल बनने के बाद ये दिख भी रहा है.

तो पहले यूपी की सियासत देख लेते हैं. उसके बाद यूपी का ओपिनियन बताएंगे और आखिर में देश की ओपिनियन बताएंगे कि 400 पार का क्या सीन है.

See also  शायद फर्राटेदार तमिल बोलें योगी, दिवंगत नेता करें प्रचार... चुनाव में AI क्या बदलने वाला है?

ZEE NEWS & MATRIZE के सर्वे में उत्तर प्रदेश में NDA को 78 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. जबकि इंडिया गठबंधन सिर्फ 2 सीट जीतता दिख रहा है. यानी NDA गठबंधन को यहां लगभग एकतरफा विजय मिल रही है. सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में NDA को 58 फीसदी वोट मिल रहे हैं..उनकी 78 सीटें जीतने की वजह यही है..जबकि इंडिया गठबंधन सिर्फ 32 फीसदी… BSP को 8 प्रतिशत और अन्य को 2 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

यूपी में किसको कितनी सीटें?
NDA 78
I.N.D.I.A 02
BSP 00

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जीतने की वजह को लेकर सवाल पूछे गए.

  • 36 फीसदी लोगों ने योगी के कामकाज को इसकी वजह बताया
  • 26 प्रतिशत लोगों ने सुशासन और राशन योजना को इसका कारण मानते हैं
  • 12 परसेंट लोग डबल इंजन सरकार को इसकी वजह मानते हैं
  • 10 फीसदी लोग विपक्ष में बिखराव
  • 8 प्रतिशत बीजेपी का चुनाव प्रबंधन
  • 6 परसेंट सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और 2 फीसदी लोग अन्य वजहों को बीजेपी के जीतने की वजह मानते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *