चिराग पासवान ने बिहार की 6 सीटों पर पेश की दावेदारी

चिराग पासवान ने बिहार की 6 सीटों पर पेश की दावेदारी


Lok Sabha Election Live Updates: कांग्रेस पार्टी आज लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है. कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में CEC की बैठक हुई. उधर एनडीए का कुनबा बढ़ गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कल रात दिल्ली में टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और जनसेना चीफ पवन कल्याण से मुलाकात की है. चिराग पासवान ने भाजपा के सामने 6 सीटों की दावेदारी पेश की है.

Lok Sabha Chunav News in Hindi Live: बिहार में महागठबंधन से मिले ऑफर के बीच चिराग पासवान ने कुछ घंटे पहले सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. आरजेडी और सहयोगी दलों ने बिहार में चिराग को एनडीए से ज्यादा 8 सीटों की पेशकश की है. इसके अलावा 2 सीटों का ऑफर यूपी के लिए भी दिया गया है. ऐसे में बीजेपी चिराग को मनाने में जुट गई है. कल की मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है. बिहार, दिल्ली, यूपी से लेकर देशभर में चल रही लोकसभा चुनाव की हलचल जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ…


See also  बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *