बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल
BJP Ummedwar Suchi: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. उम्मीदों के मुताबिक इस में कई मौजूदा सांसदों के नाम काटे गए हैं तो कई नए चेहरों को मौका दिया गया है.
BJP Candidates List 2024: लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिश में बीजेपी ने आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई मौजूदा सांसदों के नाम काट दिए गए हैं. जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया गया है. कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की अदला-बदली गई है. अपने 400 पार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कई विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारा गया है.
195 लोकसभा सीटों की सूची जारी
पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. 28 महिलाओं को टिकट दिया गया. 50 साल के कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार बनाया गया है. 47 युवाओं को टिकट दिया गया. एससी के 27, एसटी के 18, ओबीसी 57 को टिकट दिया गया है.
तावड़े ने बताया कि वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, अंडमान निकोबार से विष्णु पणा रे, अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से किरेन रिजिजू, ईस्ट से तापिर गाव चुनाव लड़ेंगे. सिलचर से परिमल शुक्ला वैद को उम्मीदवार बनाया गया है.
दिल्ली से इन नेताओं को मिला टिकट
विनोद तावड़े ने बताया कि दिल्ली की चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली सीट से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को उतारा गया है.
छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से सरोज पांडे, दुर्ग सीट से विजय बघेल, केरल के पल्लकड सीट से सी कृष्णकुमार और असम की डिब्रूगढ़ सीट से सर्बानंद सोनोवाल को उम्मीदवार बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि एमपी में 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं. इनमें भिंड सुरक्षित सीट से संध्या राय, ग्वालियर से भारत सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से लता वानखेडे और खुजराहो से वीडी शर्मा को टिकट दिया गया है. जबलपुर से आशीष दुबे और रीवा से जर्नादन मिश्र को उम्मीदवार बनाया गया है. मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से आलोक शर्मा और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है. होशंगाबाद से दर्शन चौधरी, राजगढ से गुरुमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, रतलाम से अनीता नागर, खरगोन से गजेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है.
मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, टीकमगढ़ एससी सीट से वीरेंद्र खटीक, दमोह से राहुल लोधी, खजुराहो से त्रिवेणी शर्मा, सतना से गणेश सिंह, सीधी डॉक्टर राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, राजगढ़ से रोडमल नागर, देवास एससी सीट से महेंद्र सिंह सोलंकी, खरगोन से गजेंद्र, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल और बैतूल दुर्गादास उईके को उतारा गया है.
राजस्थान में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
राजस्थान में कोटा सीट से ओम बिड़ला, अलवर से भूपेंद्र यादव, नागौर से ज्योति निर्दा, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, उदयपुर से पन्ना लाल रावत, बासवाड़ा से महेंद्र मालवीय और चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को पार्टी ने अपना कैंडिडेट बनाया है. बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, चूरू से देवेंद्र झांझरिया, सीकर से सुमेधानानाद, भरतपुर से रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया गया है. जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, उदयपुर से पन्ना लाल रावत, बासवाड़ा से महेंद्र मालवीय और चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को कैंडिडेट घोषित किया गया है. बारां झालावाड सीट से पूर्वी सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह, जालौर से लुम्बाराम चौधरी और बाड़मेर से कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.
यूपी में इन नेताओं का जागा भाग्य
- कैराना प्रदीप कुमार चौधरी
- मुजफ्फर नगर डॉ संजीव बालियान
- नगीना (एससी) ओम कुमार
- रामपुर घनश्याम लोधी
- संभल परमेश्वर लाल सैनी
- अमरोहाकंवर सिंह तंवर
- गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा
- बुलंदशहर (एससी) डॉक्टर भोला सिंह
- मथुरा हेमा मालिनी
- आगरा (एससी) सत्यपाल सिंह बघेल
- फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर
- एटा राजवीर सिंह
- आंवला धर्मेंद्र कश्यप
- शाहजहांपुर (एससी) अरुण कुमार सागर
- खीरी अजय मिश्रा टेनी
- धौरहरा रेखा वर्मा
- सीतापुर राजेश वर्मा
- हरदोई (एससी) जयप्रकाश रावत
- मिश्रिख (एससी) अशोक कुमार रावत
- उन्नाव साक्षी महाराज
- मोहनलालगंज (एससी) कौशल किशोर
- लखनऊ राजनाथ सिंह
- अमेठी स्मृति ईरानी
- प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता
- फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
- इटावा (एससी) डॉ राम शंकर कठेरिया
- कन्नौज सुब्रत पाठक
- अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
- जालौन (एससी) भानु प्रताप सिंह वर्मा
- झांसी अनुराग शर्मा
- हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
- बांदा आर के सिंह पटेल
- फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
- बाराबंकी (एससी) उपेंद्र सिंह रावत
- फैजाबाद लल्लू सिंह
- अंबेडकरनगर रितेश पांडे
- श्रावस्ती साकेत मिश्रा
- गौंडा कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
- डुमरियागंज जगदंबिका पाल
- बस्ती हरीश द्विवेदी
- संत कबीरनगर प्रवीण कुमार निषाद
- महाराजगंज पंकज चौधरी
- गोरखपुर रवि किशन
- कुशीनगर विजय कुमार दुबे
- बांसगाव (एससी) कमलेश पासवान
- लालगंज (एससी) नीलम सोनकर
- आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
- सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
- जौनपुर कृपाशंकर सिंह
- चंदौलीडॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे
पश्चिमी बंगाल में 20 सीटों पर टिकट घोषित
पार्टी ने अपनी पहली सूची में पश्चिम बंगाल में 20 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं. टिकट पाने वाले चर्चित चेहरों में निशीथ प्रमाणिक को कूच बिहार (एससी), डॉक्टर सुकांता मजूमदार को बेलूरघाट, शांतनु ठाकर को बनगांव (एससी), लॉकेट चटर्जी को हुगली को हुगली से टिकट दिया गया है. बिहार से लगती हई आसनसोल सीट पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को घेरने के लिए पार्टी ने मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा (एससी) सीट से अजय टम्टा और नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है. त्रिपुरा पश्चिम सीट से पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को कैंडिडेट घोषित किया गया है.
तेलंगाना- केरल में भी उतारे गए उम्मीदवार
दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना से 9 सीटों पर टिकट घोषित किए गए हैं. इनमें चर्चित नाम बांदी संजय कुमार करीमनगर सीट से और जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को घेरने के लिए उनके गढ़ हैदाराबाद में डॉक्टर माधवी लता को उम्मीदवार बनाया गया है.


